राजनांदगांव, 18 जून। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चिखली पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में क्षेत्र में अशांति फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक आपस में विवाद कर क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे हैं, जिससे किसी अप्रिय घटना की संभावना बन रही थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सुनील पारधी (35 वर्ष) और अनिल पारधी (23 वर्ष) निवासी राजनांदगांव के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई में चिखली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।