गतिविधियों और संभावित आपराधिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर

Uncategorized

रायपुर, 18 जून। राजधानी रायपुर में अपराधों पर लगाम कसने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नार्थ जोन पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर मुसाफिरों और बाहरी व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया।पुलिस टीमों ने बाहरी राज्यों और जिलों से आए घूमंतू व्यक्तियों, डेरे डालकर रह रहे लोगों तथा अस्थायी निवासियों की गहन जांच की। अभियान के दौरान उनके पहचान पत्रों की जांच की गई और क्षेत्र में आने के उद्देश्य, आवागमन तथा आपराधिक पृष्ठभूमि से संबंधित जानकारी जुटाई गई।पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी है।

सत्यापन के लिए आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही जरूरत के अनुसार चालानी कार्रवाई और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं भी की जा रही हैं।नार्थ जोन पुलिस का कहना है कि शहर में सक्रिय बाहरी गिरोहों और अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *