दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘डी कंपनी’ का बड़ा नेटवर्क, मुन्ना झिंगाड़ा का करीबी हुजैफा गिरफ्तार

Uncategorized

नई दिल्ली। देश की सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे ‘डी कंपनी’ के करीबी सहयोगी हुजैफा को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा एजेंसियां इसे अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के कथित गठजोड़ की जांच में अहम उपलब्धि मान रही हैं।जानकारी के अनुसार, हुजैफा मुंबई अंडरवर्ल्ड-पाकिस्तान ISI नेटवर्क के प्रमुख चेहरे माने जाने वाले मुन्ना झिंगाड़ा का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है, जिससे अंडरवर्ल्ड के नेटवर्क, फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों से जुड़े नए खुलासे हो सकते हैं।सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियां स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर मुंबई समेत कई स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई का दायरा और बढ़ सकता है तथा कई अन्य संदिग्धों पर भी शिकंजा कस सकता है।सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हुजैफा से पूछताछ के दौरान अंडरवर्ल्ड के सक्रिय नेटवर्क, हवाला कारोबार, अवैध फंडिंग और विदेशों से संचालित होने वाली गतिविधियों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।हुजैफा की गिरफ्तारी को देश विरोधी गतिविधियों और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। अब जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर है कि पूछताछ में कौन-कौन से नए नाम और नेटवर्क सामने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *