उमेश काकिरवार की ऐतिहासिक जीत: बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने दी बधाई,कहा-छत्तीसगढ़ का खेल जगत गौरवान्वित

Uncategorized

बसना : 15जून2025, कड़ी मेहनत, अटूट संकल्प और कभी न रुकने वाले जुनून के साथ राजनांदगांव के उमेश काकिरवार ने दक्षिण अफ्रीका की प्रतिष्ठित अल्ट्रा मैराथन 2025 में शानदार प्रदर्शन कर नया इतिहास रच दिया। 90 किलोमीटर की कठिन दौड़ को 11 घंटे 42 मिनट 37 सेकंड में पूरा कर उन्होंने न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने उमेश काकिरवार को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उमेश की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे युवा धावक प्रदेश के खेल जगत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। यह दौड़ सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि उमेश के लिए संघर्ष, धैर्य और आत्मविश्वास की परीक्षा थी। हर कदम उनके साहस को दर्शा रहा था, हर पल उनके लक्ष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सिद्ध कर रहा था। यह वही जज़्बा है जो किसी साधारण धावक को एक असाधारण विजेता बनाता है। विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के पहले अल्ट्रा मैराथन फिनिशर बनने का गौरव हासिल कर उमेश काकिरवार प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। उनकी यह उपलब्धि यह साबित करती है कि असंभव सिर्फ एक मानसिकता है जो इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम से संभव में बदल सकती है।इस ऐतिहासिक सफलता पर विधायक डॉ अग्रवाल ने हार्दिक बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि हर उस सपने की है जो लक्ष्य को पाने की हिम्मत रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *