85 पौवा अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; बाइक भी जब्त

Uncategorized

राजनांदगांव, 3जून 2026। जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 85 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रणय कुंजाम (26 वर्ष), निवासी सिंगदई वार्ड क्रमांक 50, थाना बसंतपुर को अवैध रूप से शराब परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 85 पौवा देशी प्लेन शराब (15.300 बल्क लीटर) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-08-7667 जब्त की।

जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 36,800 रुपये बताई गई है।आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा हैपुलिस के अनुसार आरोपी प्रणय कुंजाम के खिलाफ पूर्व में भी जिला बालोद और राजनांदगांव में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आबकारी अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध शामिल हैं।इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी एमन साहू, सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धन देशमुख, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर और रूपेंद्र वर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *