रायपुर। छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने भाजपा प्रवक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित चिमनानी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। यह मुलाकात सिंधी समाज के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।बैठक के दौरान सिंधी अकादमी के संचालन, समाज हित में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अकादमी के माध्यम से सिंधी भाषा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।इस अवसर पर अमित चिमनानी ने सुषमा जेठानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सिंधी अकादमी समाज के उत्थान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।सुषमा जेठानी ने भी अकादमी के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने तथा युवाओं को सिंधी संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रभावी पहल करने का संकल्प व्यक्त किया।यह मुलाकात सिंधी समाज के हितों को लेकर भविष्य की योजनाओं और अकादमी की सक्रिय भूमिका की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।