नई दिल्ली। जून महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं। 1 जून 2026 से UPI पेमेंट, ATM ट्रांजेक्शन, LPG गैस सिलेंडर, PF निकासी और रेलवे सेवाओं से जुड़े नए नियम आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे। कुछ बदलाव राहत देने वाले हैं तो कुछ अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं।
UPI से पैसे भेजने पर दिखेगा असली नाम :-
साइबर ठगी और फर्जी UPI अकाउंट्स पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। अब UPI के जरिए भुगतान करते समय लाभार्थी का बैंक खाते में दर्ज वास्तविक नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इससे गलत खाते में पैसा भेजने और फर्जी पहचान के जरिए ठगी करने की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
ATM से नकदी निकालना हो सकता है महंगा :-
जून से कई बैंक ATM सेवाओं के शुल्क में बदलाव कर सकते हैं। तय फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट खत्म होने के बाद कैश निकासी, बैलेंस चेक और मिनी स्टेटमेंट जैसी सुविधाओं पर ग्राहकों को पहले से ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ सकता है। इससे नियमित ATM उपयोगकर्ताओं पर अतिरिक्त खर्च का दबाव बढ़ सकता है।
LPG, CNG और PNG की नई दरें आजहर महीने की तरह 1 जून को तेल कंपनियां LPG, CNG और PNG की नई कीमतों की घोषणा करेंगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच गैस कीमतों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की नजरें नई दरों पर टिकी हैं।PF निकासी होगी और आसान!कर्मचारियों के लिए राहत की खबर यह है कि EPFO जल्द UPI आधारित PF निकासी सुविधा शुरू कर सकता है। यदि यह व्यवस्था लागू होती है, तो कर्मचारियों को PF राशि प्राप्त करने के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा और पैसा सीधे खाते में तेजी से ट्रांसफर हो सकेगा।
रेलवे यात्रियों को झटका, 77 ट्रेनें रहेंगी रद्दरेलवे के ट्रैक अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस कार्य के कारण जून में करीब 77 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इसका असर खासकर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुजरात की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी है।
जेब से सफर तक, हर क्षेत्र पर असर :-
1 जून से लागू होने वाले ये बदलाव करोड़ों लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित करेंगे। ऐसे में बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, गैस बुकिंग और रेल यात्रा से जुड़े नए नियमों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।