नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर 1 जून को राजधानी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में देशभर के सभी प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे, जहां संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी रणनीति और विस्तार योजनाओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी।बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। इस दौरान संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय महासचिवों सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्यों में संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा, सदस्यता अभियान, आगामी चुनावी तैयारियों तथा बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व राज्यों से संगठनात्मक फीडबैक भी लेगा और भविष्य की कार्ययोजना तय करेगा।भाजपा के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि आने वाले समय में कई राज्यों में चुनावी गतिविधियां तेज होने वाली हैं। ऐसे में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है।