हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे, रायपुर प्रेस क्लब मनाएगा “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”

Uncategorized

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा 30 मई को आयोजित किए जा रहे “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को लेकर रविवार को प्रेस क्लब परिसर में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और विभिन्न सत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने सबसे पहले कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक ली। बैठक में नव नियुक्त सात सदस्यों के साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सलाहकार सदस्य, पूर्व अध्यक्ष और पूर्व महासचिव भी शामिल हुए।इसके बाद “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” के सफल आयोजन के लिए गठित विभिन्न समितियों की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। संरक्षक एवं सलाहकार मंडल के सदस्यों ने समितियों के संयोजकों के साथ कार्यक्रम की तैयारी, स्वरूप और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह विशेष उत्सव चार सत्रों में आयोजित होगा।

पहला सत्र शुभारंभ समारोह का होगा, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।दूसरा सत्र हिंदी प्रिंट मीडिया की 200 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और उसकी भूमिका पर केंद्रित रहेगा।तीसरे सत्र में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और न्यू मीडिया की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर चर्चा होगी, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें पत्रकार साथियों की प्रस्तुतियों के साथ संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।बैठक में महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित कार्यकारिणी और विभिन्न समितियों के सदस्य मौजूद रहे।रायपुर प्रेस क्लब ने सभी पत्रकारों, मीडिया संस्थानों और नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता निभाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *