मुख्यमंत्री के आज का कार्यक्रम देखें…

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 08 सितंबर 2019मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  आज 08 सितम्बर को रायपुर और बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 10.45 बजे रायपुर के टाटीबंध गुरुद्वारा में  गुरुसिंघ सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में और 11.30 बजे मेडिकल कॉलेज रायपुर के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में विश्व साक्षरता दिवस पर आयोजित ”आखर अंजोर” कार्यक्रम में शामिल होंगे।  बघेल दोपहर 12.45 बजे साहू सदन टिकरापारा में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से अपरान्ह 3 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.25 बजे बलौदाबाजार पहुंचेंगे और वहां लोकार्पण, भूमिपूजन और अभिनंदन समारोह में शामिल होने के बाद शाम 5.20 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री रात 7 बजे होटल बेबीलोन में ” सुपोषित छत्तीसगढ़ की ओर” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *