राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में RPF का बड़ा कारनामा : “ऑपरेशन अमानत” के तहत ₹1.55 लाख का लैपटॉप सुरक्षित लौटाया

Uncategorized

राजनांदगांव, 07 मई 2026।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट राजनांदगांव ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और ईमानदारी का परिचय देते हुए “ऑपरेशन अमानत” के तहत यात्री का लाखों रुपये मूल्य का लैपटॉप सुरक्षित वापस कर मानवता और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है।पोस्ट प्रभारी निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में यह सराहनीय कार्य किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 मई 2026 को शाम लगभग 6:50 बजे रेल मदद पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर 2 स्थित अक्षिता काउंटर के पास एक पिट्ठू बैग छूट गया है, जिसमें महंगा लैपटॉप रखा हुआ है।सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक एन.के. साहू तत्काल मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म पर स्टील की कुर्सी के पास एक काले रंग का बैग मिला। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन बैग के मालिक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर बैग को RPF पोस्ट लाया गया और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों सहित बैग मालिक को दी गई।करीब 7 बजे मयूर श्रीवास्तव (32 वर्ष), निवासी किला पारा राजनांदगांव, RPF पोस्ट पहुंचे और बताया कि बैग उनके जीजाजी राज जौहरी का है, जो ट्रेन नंबर 12772 एक्सप्रेस से राजनांदगांव से हैदराबाद यात्रा के दौरान गलती से प्लेटफॉर्म पर ही लैपटॉप बैग भूल गए थे।

इस संबंध में रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।RPF द्वारा पूरी सतर्कता बरतते हुए संबंधित व्यक्ति से फोन पर बातचीत की गई तथा आधार कार्ड और टिकट की जांच कर सत्यापन किया गया। सभी दस्तावेज सही पाए जाने के बाद गवाहों की मौजूदगी में बैग मयूर श्रीवास्तव को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। बैग में रखा लैपटॉप सहित सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹1,55,000 बताई गई है।अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर संबंधित परिवार ने रेलवे सुरक्षा बल का आभार व्यक्त करते हुए RPF की तत्परता, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली की जमकर सराहना की।“ऑपरेशन अमानत” के तहत रेलवे सुरक्षा बल लगातार यात्रियों के खोए सामान को सुरक्षित लौटाकर भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *