63 लाख की ठगी करने वाला फर्जी इंश्योरेंस एजेंट गिरफ्तार, निवेश के नाम पर करता था धोखाधड़ी

Uncategorized

रायपुर, 2 मई 2026। राजधानी रायपुर में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खमतराई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मयूर बारमेडा को गिरफ्तार किया, जिसने ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर लोगों से 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2008 से 2022 तक कंपनी की तेलीबांधा शाखा में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत रहा है।

इसी दौरान उसने योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी और उनके परिजनों से अलग-अलग चेक के माध्यम से निवेश के नाम पर करीब 63 लाख रुपये प्राप्त किए।आरोपी ने इन चेक्स का दुरुपयोग करते हुए रकम को अन्य व्यक्तियों के नाम पर निवेश किया और खुद लाभ उठाता रहा। जब पीड़ित ने पॉलिसी दस्तावेज मांगे, तो आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में कंपनी से जानकारी लेने पर पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।प्रार्थी अमन अग्रवाल की शिकायत पर थाना खमतराई में आरोपी के खिलाफ धारा 409 और 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।डीसीपी नॉर्थ जोन Mayank Gurjar के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर पंडरी स्थित उसके प्रतिष्ठान में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद 2 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी:मयूर बारमेडा (44 वर्ष), निवासी गीतांजलि नगर, थाना खम्हारडीह, रायपुर।पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है और ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *