रायपुर : यूथ कांग्रेस में चुनाव को लेकर नामिनेशन शुरू हो गया है। 20 से 28 अप्रैल तक होने वाले नामिनेशन में यूथ कांग्रेस के नेता परफार्मर सूची के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ से अब तक 22 लोगों को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव लड़ने परफार्मर सूची में जगह दी गई है। कई केटेगरी से आए नामों में कई नए पुराने चेहरे शामिल हैं। इन नामों में एससी वर्ग से चकेश्वर घडपाले कांकेर, सामन्य वर्ग से सुबोध हरितवाल रायपुर, आकाश शर्मा, आशीष मोनू अवस्थी बिलासपुर और ओबीसी से विधायक देवेंद्र यादव, सामान्य वर्ग से अल्पसंख्यक वर्ग से गुलजेब अहमद रायपुर का नाम प्रमुख है।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव लड़ने वाले पदाधिकारियों की सूची जारी की है। संगठन के प्रति निष्ठावान एवं कई वर्षों के दौरान किए गए कार्य के आधार पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का हाई परफार्मर बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान की है। सूची में नाम आने के बाद कई पदाधिकारी चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं। नामिनेशन पूरा होने के बाद युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान शुरू करेगी। सदस्यता अभियान में जितने ज्यादा लोगों को सदस्य बनाएंगे, उसके आधार पर उनका साक्षात्कार लेकर नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी होगी। चुनाव के लिए जारी सूची के बाद युवा कांग्रेस में ऑनलाइन सदस्य बनाकर उनसे वोटिंग कराई जाएगी।
सूची में शामिल अन्य नाम
राष्ट्रीय नेतृत्व में जिन नामों को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव लड़ने अनुमति दी है उनमें महिला वर्ग से निधि नामदेव, अमिता उईके एसटी महिला, शशि सिंह एसटी महिला, कमलेश कोर्राम, एसटी वर्ग सूरज कश्यप बस्तर, ओबीसी तुकाराम चंद्रवंशी, स्वप्निल मिश्रा, भावेंद्र गंगोत्री, प्रशांत भोकड़े, चंद्रमौली शर्मा, अमन चंद्राकर, मानस पांडे, मुज्जशम नायर, जीशान कुरैशी, मो. सईद, अनूप वर्मा के नाम शामिल हैं।