उधारी के 5 हजार बने मौत की वजह: दोस्त ने ही दबाया गला, कापू पुलिस ने सुलझाई अंधी

Uncategorized

रायगढ़, 2 मई 2026।रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामूली 5 हजार रुपये की उधारी ने एक युवक की जान ले ली। आरोपी ने पहले दोस्ती निभाई, फिर उसी दोस्त का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर के पीछे फेंककर साक्ष्य छुपाने की कोशिश की।

क्या है पूरा मामला :-

27 अप्रैल को ग्राम कुम्हीचुआ में देवव्रत तुरी (30) का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे संदिग्ध हालत में मिला था। शुरुआत में मामला संदिग्ध था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि यह हत्या है।रिपोर्ट में सामने आया कि युवक की मौत गला दबाने और दम घुटने से हुई है।

जांच में ऐसे खुला राज :-

कापू पुलिस ने तीन दिनों तक गांव के लोगों, परिजनों और संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला।इसी दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और गांव के करमसाय नगेसिया (42) के बीच लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।संदेह के आधार पर पुलिस ने करमसाय को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की — और यहीं से पूरा राज खुल गया।

ऐसे की गई हत्याआरोपी ने कबूल किया कि:6 साल पहले उसने देवव्रत को ₹5,000 उधार दिए थेपैसा वापस नहीं मिलने से वह लगातार नाराज था26 अप्रैल की रात शादी से लौटते समय उसने देवव्रत को अकेले देखागुस्से में आकर उसने मुंह और गला दबाकर जमीन पर पटक दियातब तक दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गईबाद में शव को घर के पीछे फेंक दिया ताकि मामला छिप जाए।

पुलिस की कार्रवाईपुलिस ने आरोपी करमसाय नगेसिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस पूरे मामले को सुलझाने में कापू थाना पुलिस और साइबर टीम की अहम भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश :- रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा— “कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी विवाद का समाधान कानूनी तरीके से करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *