जगदलपुर : शहर के हृदय स्थल गोल बाजार स्थित पटाखा दुकान में भीषण आग लगी।आग की वजह से शहर में अफरा-तफरी का माहौल है। सूत्रों के जानकारी मुताबिक बडी तादात में पटाखें आग की चपेट में आकर फूटते जा रहे हैं. आग ने आस-पास के दुकानों को भी चपेट में ले लिया है. आग किस वजह से लगी है इसका पता नहीं चल सका है। खूबचंद जैन की दूकान में लगी आग।