सट्टा खेलाते आरोपी गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल जब्त

Uncategorized

सक्ति, 25 अप्रैल 2026। जिले में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सक्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सट्टा खेलाते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी रकम और मोबाइल जब्त किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सुन्दर दास महंत (57 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 11 सोंठी, थाना सक्ती को गिरफ्तार किया गया।मामले का खुलासा उस समय हुआ जब 24 अप्रैल को साइबर सेल टीम क्षेत्र में गश्त पर थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सुन्दर दास महंत अपने घर के सामने कागज और मोबाइल के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखकर हार-जीत का दांव लगवा रहा है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में टीम ने मौके पर दबिश दी।पुलिस को देखते ही अन्य लोग मौके से फरार हो गए, जबकि सुन्दर दास महंत को मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल (कीमत 7000 रुपये), सट्टा पट्टी लिखा कागज, डॉट पेन और 510 रुपये नगद बरामद किए गए। कुल जब्त सामग्री की कीमत 7510 रुपये आंकी गई है।आरोपी के पास सट्टा संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।इस कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में साइबर सेल टीम के उपनिरीक्षक सी.पी. कंवर सहित शब्बीर मेमन, प्रेम सिदार, जितेंद्र कंवर, कमलेश लहरे, अलेक्सियूस मिंज, दीपक साहू एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *