संस्कृति विभाग में 8.20 करोड़ के अनुदान घोटाले का आरोप, EOW-ACB ने मांगा तथ्यात्मक प्रतिवेदन

Uncategorized

रायपुर, फरवरी 2026।छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग से जुड़े एक बड़े वित्तीय अनियमितता मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW/ACB) ने सख्त रुख अपनाया है। ब्यूरो ने शिकायत क्रमांक 03/2024 के आधार पर विभाग से विस्तृत तथ्यात्मक प्रतिवेदन मांगा है, जिससे आगे की जांच प्रक्रिया को तेज किया जा सके।मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, रायपुर के संचालक विवेक आचार्य (IFS) तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा नियमों के विपरीत अमान्यताप्राप्त अशासकीय संस्थाओं को करीब 820.78 लाख रुपये (लगभग 8.20 करोड़) की अनुदान राशि वितरित की गई। इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता बताया गया है।वहीं, महालेखाकार (लेखा परीक्षा), रायपुर की रिपोर्ट में भी यह सामने आया है कि वर्ष 2015 से 2017 के बीच करीब 3.41 करोड़ रुपये का अनियमित भुगतान विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों को किया गया। इसके अलावा, योजनाओं के तहत प्राप्त राशि में से करीब 3 करोड़ रुपये अग्रिम निकालकर नियम विरुद्ध सावधि जमा (FD) में रखने का मामला भी उजागर हुआ है।EOW/ACB ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव को पत्र भेजकर सभी बिंदुओं पर स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब मांगा है, ताकि आरोपों की गंभीरता के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। ब्यूरो ने संबंधित शिकायत की छायाप्रति भी विभाग को भेज दी है।इस पूरे मामले ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और अब सभी की नजरें सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *