MP : मौसम विभाग की माने तो आगामी 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनेगा, जिसके चलते 17 अप्रेल को बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर व चूरू जिलों में मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी/ अंधड़ के साथ हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसके अलावा बूंदाबांदी व हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य संभागों की बात करें तो वहां मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। बताया जा रहा है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ का असर 24 घंटे ही रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो 18 अप्रेल को तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और हीटवेव की स्थिति बन सकती है।