रायपुर, 24 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शासन-प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आगामी 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की यह बैठक सुबह 11:30 बजे महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय में आयोजित की जाएगी।सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राज्य के विकास कार्यों, नई योजनाओं, प्रशासनिक फैसलों और जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है।
इसके साथ ही कुछ महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। सरकार की इस अहम बैठक पर प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें आने वाले समय के लिए कई बड़े फैसले सामने आ सकते हैं।