हज 2026 की तैयारियां तेज: यात्रियों की बेहतर सुविधाओं के लिए राज्य हज निरीक्षकों को दिए गए निर्दश

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज 2026 की तैयारियों को लेकर सक्रियता तेज कर दी गई है। इसी क्रम में आज राज्य हज कमेटी कार्यालय में अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग की अध्यक्षता में राज्य से हज यात्रा पर जाने वाले हज निरीक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में हज यात्रा के दौरान प्रदेश के हज यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने सभी हज निरीक्षकों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और मार्गदर्शन में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित और मजबूत बनाया जाए।उन्होंने कहा कि हज यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक दायित्व है, इसलिए यात्रियों को हर स्तर पर सहयोग और सहायता मिलनी चाहिए। इसके लिए निरीक्षकों की भूमिका बेहद अहम है।इस बैठक में राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना महताब आलम, मौलाना अमीर बेग तथा हज कमेटी की सचिव खुशबू उस्मान भी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर हज यात्रा को सफल और सुचारू बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *