राजनांदगांव | क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चिखली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ विवाद कर माहौल बिगाड़ने और अप्रिय घटना की आशंका के चलते सख्त कदम उठाया।यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई।

कौन-कौन गिरफ्तार :-
पुलिस ने जिन 4 बदमाशों को पकड़ा, उनमें शामिल हैं:नारायण शर्मा (रामनगर, चिखली)हरीराम राजपूत (मूल निवासी लखनऊ, वर्तमान राजनांदगांव)बबलू उर्फ बल्ला साहू (शिक्षक कॉलोनी, चिखली)प्रशांत उर्फ प्रहलाद साहू (शीतला क्षेत्र, चिखली) किन धाराओं में कार्रवाई?चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।
पुलिस टीम की अहम भूमिकाइस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, एएसआई विनोद कुमार वर्मा सहित पुलिस टीम—मायासिंह गौर, ज्योति साहू, आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, नेमसिंह साहू और चन्द्रकांत यादव—का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस का संदेशचिखली पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।