बैजनाथ पारा में संदिग्ध रूप से उपद्रव करने वाले 07 तथा गंज शराब भट्ठी के पास के 02 उपद्रवियों — कुल 09 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, भेजे गए जेल

Uncategorized

रायपुर। डीसीपी सेंट्रल ज़ोन के निर्देशन में कोतवाली डिवीजन क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पूर्व में चिन्हांकित उपद्रव वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए शराब भट्ठियों एवं अहातों के आसपास सघन जांच की गई, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
चेकिंग के दौरान थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत तेलघानी नाका के पास सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर निम्नलिखित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई—
शिवा नायक पिता बिज्जू नायक, उम्र 19 वर्ष, निवासी राम नगर शीतला तालाब के पास, थाना गुढियारी, जिला रायपुर, पिंकू उर्फ बाला जायसवाल पिता नंदलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी अशोक नगर गली नंबर 03, थाना गुढियारी, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़

वहीं एक अन्य कार्रवाई में इवेंट कंपनी में कार्यरत 07 युवकों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की गई, जो अपने दोस्त की ई-रिक्शा में सवार होकर शराब के नशे में खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए रात्रि लगभग 01:30 बजे बैजनाथ पारा क्षेत्र पहुंचे थे। उक्त युवक वाहन के ऊपर चढ़कर उपद्रव कर रहे थे तथा आमजन में भय का वातावरण निर्मित कर रहे थे।

सभी 09 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कोतवाली के न्यायालय से वारंट प्राप्त कर केन्द्रीय जेल भेजा गया।
रायपुर पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, उपद्रव करने वाले तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करने एवं नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *