थर्ड जेंडर की ट्रेन में ‘दादागिरी’ नग्न होकर यात्रियों से जबरन वसूली, यात्रियों से अभद्र व्यवहार और दहशत

Uncategorized

रायपुर : हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन रायगढ़ से बिलासपुर , रायपुर होते हुए जा रही हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों ने कुछ थर्ड जेंडर लोगों के समूह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यात्रियों के मुताबिक, 8 से 10 लोगों जो अपने आप को थर्ड जेंडर बता कर एक समूह बोगी-बोगी घूमकर जबरन पैसे की मांग कर तगड़ा वसूली रहा और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया जा रहा,धमका चमका कर पैसे का वसूली किया जा रहा है ।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि थर्ड जेंडरों का समूह के सदस्य यात्रियों, खासकर युवकों पर दबाव बनाकर मोटी रकम वसूल रहे थे। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि उनसे जबरन 500 रुपये तक की मांग की गई जबरन निकाल लिया गया उनके जेब से, और मना करने पर डराने-धमकाने की कोशिश की गई। कुछ यात्रियों ने यह भी बताया कि पूरे सफर के दौरान अलग-अलग लोगों ने एक व्यक्ति से हजारों रुपये तक वसूले। थर्ड जेंडर नग्न होकर लड़कों से मनमानी पैसा वसूल रहे हैं,जो कि निंदनीय है।एक यात्री ने बताया कि जब उन्होंने इस तरह की हरकतों का विरोध किया, तो समूह के लोग मार पीट कर तुरंत दूसरी बोगी की ओर चले गए। यात्रियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनको चोरों से खतरा कम बल्कि थर्ड जेंडर से अधिक भय है।

यात्रियों ने यह भी बताया कि ट्रेन में बैठते ही न जाने कहां से पूरे सफर भर थर्ड जेंडर के झुंड पहुंच कर पैसा वसूली करते हैं और पूरे सफर भर करीबन 2हजार से 5हजार रुपए तक एक व्यक्ति से वसूल लेते हैं ,और पैसा नहीं देने पर लड़कों के कपड़े उतार कर दबंगई करते हैं मार पीट भी करते हैं ,उसी डर से पैसा अलग से रखना पड़ता है। टी टी भी इग्नोर कर निकल लेते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूरे सफर के दौरान अलग-अलग यात्रियों से हजारों रुपये तक वसूले गए। कुछ यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि समूह के सदस्य आपत्तिजनक तरीके से व्यवहार कर रहे थे, जिसे उन्होंने निंदनीय बताया।

यात्रियों ने यह भी बताया कि यात्रा शुरू होते ही ऐसे समूह अचानक पहुंच जाते हैं और पूरे रास्ते पैसे वसूली करते रहते हैं। कई लोगों का दावा है कि डर के कारण उन्हें 2,000 से 5,000 रुपये तक देने पड़े। कुछ यात्रियों ने यह भी कहा कि टिकट जांच करने वाले कर्मचारी इस स्थिति को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए।

हालांकि, इस मामले में अभी तक रेलवे प्रशासन या पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यात्रियों ने मांग की है कि ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का माहौल मिल सके।हम थर्ड जेंडर का सम्मान करते हैं लेकिन गलत का हम निंदा करते हैं।

बता दे कि ऐसा एक यही ट्रेन नहीं है बल्कि सभी ट्रेनों में इस तरह की घटना हो सकती हैं,बल्कि होते होंगे। सभी को पता है कोई अंजान नहीं हैं इससे,रेलवे विभाग इस पर एक्शन लेना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *