रायपुर : 11वें दिन ‘धुरंधर’ की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ने निकली ‘धुरंधर 2’,आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया, बल्कि हिंदी पट्टी की नंबर वन फिल्म बन गई। मगर, इसके सिंहासन को इसके ही दूसरे पार्ट ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने हिला दिया है। आज दूसरे रविवार को रणवीर सिंह की फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके नए रिकॉर्ड बनाए हैं।