रामनवमी पर आम जनता को बड़ी राहत: पेट्रोल और डीजल पर बड़ी राहत केंद्र के फैसले पर वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

Uncategorized

जगदलपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई बड़ी कटौती को लेकर छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने इस फैसले को आम जनता को सीधी राहत देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पेट्रोल पर ₹10 की कटौती कर एक्साइज ड्यूटी को घटाकर ₹3 प्रति लीटर करना और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त करना आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से महंगाई के दबाव से जूझ रहे परिवारों को राहत मिलेगी और परिवहन लागत कम होने से आवश्यक वस्तुओं के दामों में भी कमी आने की संभावना है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद इस तरह का निर्णय लेना सरकार की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है।
कश्यप ने कहा कि इस फैसले से किसानों, व्यापारियों, परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों और आम उपभोक्ताओं को व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार आगे भी इसी तरह जनहित में निर्णय लेकर देशवासियों को राहत देती रहेगी।
अंत में वन मंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला न केवल आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में भी एक सराहनीय पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *