नाबालिग प्रसूति कांड में बड़ी कार्रवाई: 10 आरोपी गिरफ्तार, फरार विजय राज पर इनाम घोषित, अस्पताल का लाइसेंस रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू

Uncategorized

राजनांदगांव। Asp कीर्तन राठौर ने बताया कि नाबालिग बालिका की प्रसूति और कथित अस्पताल लापरवाही से जुड़े बहुचर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। थाना बोरतलाब में दर्ज अपराध क्रमांक 01/2026 में एक आरोपी विजय राज अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा विधिवत उद्घोषणा जारी कर दी गई है।
पुलिस ने फरार आरोपी की सूचना देने वालों से अपील की है कि वे नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम नंबर +91 94791 92199 पर तुरंत जानकारी दें।
मामले में शामिल चिकित्सीय संस्थान के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कृष्णा हॉस्पिटल और डॉ. दीपक पंसारी के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन को विस्तृत पत्र भेजा है। साथ ही इसकी प्रति स्टेट मेडिकल काउंसिल को भी प्रेषित की गई है।
इस प्रकरण में पुलिस ने जांच पूरी कर न्यायालय में चालान भी पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *