श्री रणेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पलक-पावड़े बिछाकर किया पावन ‘ध्वज यात्रा’ का भव्य स्वागत

Uncategorized

बसना । छत्तीसगढ़ क्षेत्र के लोक-आस्था के केंद्र रणेश्वर मंदिर में आयोजित होने वाले ‘प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव’ को लेकर समूचा बसना अंचल भक्तिमय हो गया है। इसी महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में चारों दिशाओं से आ रहे रथों और ‘ध्वज यात्रा’ का बसना के मुख्य चौक पर भव्य आगमन हुआ, जहाँ बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्वयं उपस्थित रहकर श्रद्धापूर्वक रथों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

जैसे ही पावन ध्वज यात्रा ने मुख्य मार्ग में प्रवेश किया, जयकारों से गगन गुंजायमान हो गया। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पूर्ण आत्मीयता के साथ रथों का पूजन किया और यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र की अटूट आस्था और गौरव का प्रतीक है । श्रीरणेश्वर महादेव के इस दिव्य महोत्सव में जन-जन का उत्साह यह दर्शाता है कि हमारी संस्कृति और धर्म की जड़ें कितनी गहरी हैं।विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस दिव्य अवसर पर भगवान रणेश्वर जी की आरती कर समस्त क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रा

ण प्रतिष्ठा महोत्सव क्षेत्र में नई सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संचार करेगा।इस गरिमामयी आयोजन में विधायक डॉ संपत अग्रवाल के साथ भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम देखे गए, जिससे सुचारू रूप से यात्रा संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *