रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को ईद-उल-फ़ित्र, नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद प्राप्त किया।ईद के पावन अवसर पर हुई इस मुलाकात में देश और प्रदेश की तरक्की, खुशहाली, अमन-शांति और भाईचारे के लिए दुआ की गई। यह मुलाकात आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक रही।इस अवसर पर मुस्लिम समाज के मौलाना इलियास चिश्ती और मौलाना अमीर बेग भी उपस्थित रहे।