राज्यपालों में बड़ा फेरबदल: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार, कई राज्यों में नई नियुक्तियां

Uncategorized

नई दिल्ली, 5 मार्च 2026। राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने कई राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों पर नई नियुक्तियां और फेरबदल किए हैं।जारी आदेश के अनुसार हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अब तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।इसी तरह नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।राष्ट्रपति के आदेश के मुताबिक तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।इसके अलावा लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी इस आदेश के साथ ही कई राज्यों में राज्यपालों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *