तेलंगाना में माओवादी महासचिव देवजी का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम दौर में : गृह मंत्री विजय शर्मा

Uncategorized

रायपुर : 22 फरवरी 2026, बड़ी खबर 31 मार्च 2026 से पहले माओवादी संगठन के महासचिव देवजी और सीसीएम संग्राम द्वारा तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किए जाने की खबर सामने आई है। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री Vijay Sharma ने पुष्टि करते हुए कहा कि तेलंगाना पुलिस के सामने माओवादी लीडर देवजी का सरेंडर नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता है।गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सल संगठन के प्रमुख नेताओं में बसव राजू के बाद देवजी का नाम शीर्ष नेतृत्व में लिया जाता है। ऐसे में उनका आत्मसमर्पण नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त होने की दिशा में यह निर्णायक कदम साबित होगा।उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की सख्त नीति और रणनीतिक कार्ययोजना के कारण आज छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम छोर पर पहुंच चुका है और अंतिम सांसें गिन रहा है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों का ही परिणाम है कि लगातार नक्सली संगठन कमजोर पड़ रहा है।गृह मंत्री ने इसे मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ पूरी तरह नक्सल मुक्त राज्य बनेगा।राज्य में सुरक्षा बलों की निरंतर कार्रवाई, विकास कार्यों की गति और आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *