नगर पालिका निगम जगदलपुर ने विज्ञापन बोर्ड, फ्लेक्स व बैनर के प्रतिबंधित क्षेत्र तय किए

Uncategorized

जगदलपुर — नगर पालिका निगम जगदलपुर क्षेत्र के अंतर्गत कई प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विज्ञापन बोर्ड, फ्लेक्स और बैनर लगाने पर प्रतिबंध लागू किया गया है। इस निर्णय का उद्देश्य शहर की सौंदर्यता बनाए रखना और सार्वजनिक स्थलों को अव्यवस्था से मुक्त रखना है।

प्रतिबंधित क्षेत्र :-

निगम द्वारा जिन स्थानों को प्रतिबंधित घोषित किया गया है, वे इस प्रकार हैं:

शहीद स्मारक सिरहासार
महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव स्मारक के सामने
सुभाष चंद्र बोस पार्क के सामने
चांदनी चौक
एयरपोर्ट के सामने पार्क क्षेत्र
अटल परिसर, लालबाग
शहीद गुंडाधुर स्मारक, गीदम रोड
महाराणा प्रताप मूर्ति स्थल
भूमकाल चौक (बीजेपी कार्यालय के सामने)
धरमु माहरा पीजी कॉलेज चौक
बलिराम कश्यप मूर्ति स्थल
महेंद्र कर्मा मूर्ति के पास
संजय बाजार पार्किंग स्थल
डिवाइडर एवं विद्युत पोल
अन्य स्मारकों के सामने
दलपत सागर आईलैंड गेट के सामने
पुराना बस स्टैंड परिसर के सामने
राजस्व सभापति नगर निगम संग्राम सिंह राणा ने बताया कि इन स्थानों पर विज्ञापन सामग्री लगाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी और 5000 का अर्थदंड भी लगाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छ व सुंदर जगदलपुर के निर्माण में सभी सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *