लखनऊ : बुद्धेश्वर, लखनऊ में मिलावटी सरसो के तेल पर कार्रवाई।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग ने राजधानी में मिलावटखोरों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी, लखनऊ के कड़े निर्देशन में विभाग की टीम ने बुद्धेश्वर स्थित ‘शिवम जनरल स्टोर’ पर छापेमारी की।

निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि स्टोर परिसर में बड़े पैमाने पर मिलावटी सरसों का तेल तैयार किया जा रहा था। मिलावटखोर राइस ब्रान ऑयल (Rice Bran Oil) में प्रतिबंधित रंग (Color) और एसेंस (Essence) मिलाकर उसे शुद्ध सरसों के तेल के रूप में बाजार में बेचने की योजना बना रहे थे।
नमूना संग्रहण: विभाग ने मौके से सरसों के तेल और राइस ब्रान ऑयल ,कृत्रिम रंग और एसेंस के नमूने विधिवत सील कर दिए हैं। इन नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जा रहा है।
टीम ने मौके से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद कर सीज की हैं:
मिलावटी सरसों तेल: 150 लीटर (अनुमानित मूल्य: ₹22,500)
राइस ब्रान ऑयल: 600 लीटर (अनुमानित मूल्य: ₹78,000)
प्रयुक्त होने वाले कृत्रिम रंग और एसेंस।
संबंधित खाद्य व्यवसाय संचालक (FBO) के विरुद्ध नियमों के उल्लंघन और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के आरोप में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।