सुल्तानपुर : सुल्तानपुर में मानहानि मामले में कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, MP-MLA कोर्ट ने दिया था अंतिम मौका !
सुल्तानपुर कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि के एक पुराने मामले में पेश होंगे। यह मामला करीब आठ वर्ष पूर्व कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है।
कोर्ट ने दिया था अंतिम अवसर पिछली सुनवाई 19 जनवरी को हुई थी, जिसमें सुल्तानपुर की MP-MLA Court Sultanpur ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने का अंतिम अवसर दिया था,बताया जा रहा है कि अदालत ने स्पष्ट किया था कि अगली तिथि पर व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य होगी।
क्या है पूरा मामला……..
करीब आठ वर्ष पूर्व कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा नेता एवं वर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी,इस टिप्पणी से आहत होकर सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दीवानी न्यायालय में परिवाद दायर किया था। तभी से यह मामला सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।
जमानत पर चल रही है कार्यवाही,इस मामले में राहुल गांधी पहले ही अपना बयान दर्ज करवा चुके हैं और वर्तमान में सुल्तानपुर की अदालत से जमानत पर हैं। अब अदालत में आगे की कार्यवाही के लिए उनकी उपस्थिति आवश्यक मानी गई है।
सुबह लखनऊ पहुंचेंगे, फिर सुल्तानपुर रवाना प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी सुबह 8 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (लखनऊ एयरपोर्ट) पहुंचेंगे। वहां से वे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे।सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर उनके सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में उपस्थित होने का कार्यक्रम है।
कांग्रेस पार्टी ने दी जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने राहुल गांधी के आगमन की पुष्टि की है। उनके अनुसार पार्टी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रह सकते हैं,अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली सुनवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। अदालत में क्या रुख अपनाया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया क्या होगी,यह कल की सुनवाई के बाद साफ होगा।