नई दिल्ली/मार्सेय। भारत और फ्रांस के बीच समुद्री व्यापार एवं लॉजिस्टिक्स सहयोग को नई दिशा देते हुए इंडो-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) के तहत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर दोनों देशों के शीर्ष प्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह में Ashwani Gupta, होल-टाइम डायरेक्टर एवं सीईओ, Adani Ports and Special Economic Zone Limited तथा Herve Martel, सीईओ, Marseille Fos ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे Gerard Mestrallet, जो IMEC के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विशेष दूत हैं। साथ ही Renaud Muselier, प्रेसीडेंट, साउथ रीजन (प्रोवेंस-आल्प्स-कोट द’अजूर) भी समारोह में मौजूद रहे।
यह समझौता भारत और फ्रांस के बीच बंदरगाह अवसंरचना, समुद्री कनेक्टिविटी, हरित ऊर्जा एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगा। IMEC के माध्यम से यूरोप और एशिया के बीच व्यापारिक मार्गों को अधिक तेज, सुरक्षित और प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस साझेदारी से न केवल दोनों देशों के बंदरगाहों के बीच परिचालन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन को भी मजबूती मिलेगी। यह समझौता भारत–फ्रांस रणनीतिक संबंधों को और अधिक गहरा करने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।