SSP शशि मोहन सिंह :”ऑपरेशन शंखनाद” के तहत बड़ी कार्रवाई : लैलूंगा पुलिस ने कथित मवेशी तस्कर को किया गिरफ्तार

Uncategorized

रायगढ़, 11 फरवरी 2026
“ऑपरेशन शंखनाद” के तहत बड़ी कार्रवाई : लैलूंगा पुलिस ने कथित मवेशी तस्कर को किया गिरफ्तार।
रायगढ़ जिले में गौवंश तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा विशेष अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” लगातार प्रभावी रूप से जारी है। एसएसपी श्री सिंह मवेशियों के साथ होने वाली क्रूरता के मामलों को लेकर गंभीर रुख अपनाए हुए हैं और जिले के सभी थाना क्षेत्रों को सतर्क निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में लैलूंगा पुलिस ने पिछले तीन दिनों के भीतर दूसरी महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक कथित मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना लैलूंगा की टीम को 10 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करवारजोर निवासी रब्बुल खान मवेशियों को कथित रूप से क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते और भूखे-प्यासे हालत में उड़ीसा की ओर ले जा रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव ने पुलिस स्टाफ के साथ ग्राम करवारजोर में घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से पुलिस ने रब्बुल खान (39 वर्ष), पिता काशिम खान, निवासी करवारजोर, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ को पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता एवं गौवंश तस्करी से संबंधित प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत गौवंश तस्करी और मवेशियों के साथ क्रूरता के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

आरोपी के कब्जे से 32 नग गौवंश, जिनकी अनुमानित कीमत 2,56,000 रुपये है, बरामद कर मुक्त कराया गया। पूछताछ में आरोपी ने मवेशियों को बुचड़खाने की ओर ले जाना स्वीकार किया। मुक्त कराए गए मवेशियों का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया तथा उन्हें सुरक्षित रूप से सलखिया गौशाला में रखने की व्यवस्था की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 41/2026 के तहत धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 7 फरवरी को भी थाना प्रभारी लैलूंगा व हमराह स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए 3 मवेशी तस्करों से 8 नग मवेशियों को मुक्त कराया था। लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि जिले में ‘#आपरेशन शंखनाद’ के तहत अवैध मवेशी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक राजू तिग्गा एवं आरक्षक किशोर कुल्लू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश

     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि “जिले में मवेशियों के अवैध परिवहन,तस्करी और क्रूरता जैसे कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आपरेशन शंखनाद के तहत मवेशी तस्करों पर प्रभावी की जाएगी।  जागरूक नागरिकों से अपील है कि गौवंश की तस्करी की सूचना पुलिस को दें”.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *