स्वयंसेवक संघ का युवा संगम 2026 कार्यक्रम सम्पन्न

Uncategorized

भिलाई : आज भिलाई-तीन स्थित एक पैलेस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का युवा संगम 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री में महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ सुशील द्विवेदी थे। द्विवेदी द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित युवाओं को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों, जिम्मेदारियां के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्त के रूप में आरएसएस के प्रांत संघसंचालक टोप लाल वर्मा को आमंत्रित किया गया था। वर्मा के द्वारा अपने उद्बोधन में युवाओं को आरएसएस के शताब्दी वर्ष के बारे में एवं उसके कार्यकलापों के बारे में विस्तार से बताया गया, साथ ही युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर कार्यवाहक मुकेश साहू, जिला महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख विनोद देवांगन, नगर सह कार्यवाहक प्रदीप वर्मा के द्वारा किया गया था एवं कार्यक्रम का संचालन हरिकेशव डड्सेना, नगर बौद्धिक प्रमुख के द्वारा पूर्ण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *