रायपुर : वर्ष 2026 – 2027 के केंद्रीय बजट को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा निराशा जनक है,शराब महंगी और मछली सस्ती हो गई ।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश भाहेल ने केंद्रीय बजट को बेहद निराशा जनक बताया है उन्होंने कहा कि इसका प्रतिगामी असर दिखाई दे रहा है, ना कृषि , ओद्योगिक, रोजगार ना मजदूरों के लिए यह बजट है, इसीलिए शेयर मार्केट के साथ सब कुछ भी धराशाई हो गया है। मिडिल क्लास के लिए भी कुछ नहीं है । कोई स्लैब में चेंजेस नहीं किया गया है। अब हुआ यह है कि शराब महंगी हो गई है और मछली सस्ता हो गया है बस यही बजट में दिखा है। देश में इस बजट में कुछ नहीं मिला है और छत्तीसगढ़ को अदानी के लिए चोद दिया गया है।
शराब की दुकानें बढ़ादी ऊपर से शराब महंगी हो गई इसका मतलब अब अवैध शराब और बढ़ेगी।धान खरीदी नहीं कर पाए भाजपा के नेता है अपना बचत धान नहीं बेच पाए तो दूसरों का क्या ही होगा।मोदी की गारंटी थी लेकिन बड़े 31 सौ में सबका धान खरीद जाएगा छोटे किसानों को समर्पण कराया गया और बड़े किसानों को टोकन नहीं मिला यह स्थिति है।