खान महानिदेशक ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ, 20 वर्षो के बाद बैकुंठपुर में आयोजित हुआ कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा

Uncategorized

कोरिया : प्रशान्त मिश्रा : कोरिया में ऐसा पहली बार हुआ है, 20 वर्षों बाद कोरिया जिले के एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत चरचा आरओ में वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया गया। समापन समारोह में खान सुरक्षा महानिदेशालय धनबाद के महानिदेशक उज्ज्वल ता तथा एसईसीएल बिलासपुर के सीएमडी हरीश दुहन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। लंबे अंतराल के बाद हुए इस आयोजन को लेकर कोयला क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान 33 कोयला क्षेत्रों सहित सुरक्षा मशीनरी निर्माण से जुड़ी कई कंपनियों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ खान सुरक्षा महानिदेशक उज्ज्वल ता ने किया, जिसके बाद उन्होंने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। पहली बार कोरिया आगमन पर महानिदेशक श्री ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुरक्षा के प्रति किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
समापन अवसर पर वर्षभर में बेहतर कार्य करने वाले विभिन्न कॉलरी क्षेत्रों के अधिकारी-कर्मचारियों एवं माइंस को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कोयला खनन में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने और जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *