सट्टा पट्टी…2आरोपी लेपटॉप सहित गिरफ्तार : थाना प्रभारी एमन साहू

Uncategorized

बसंतपुर : दिनांक 09.01.2026, थाना बसंतपुर राजनंदगांव पुलिस की कार्यवाही। थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन पर अति0 पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा0पु0से0) के दिशा निर्देश पर जिले में अवैध शराब, सट्टा, मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

      इसी कडी में बसंतपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी बिसेन सोनकर एवं लोमेन्द्र निर्मलकर पिता रेवाराम निर्मलकर उम्र 40 साल निवासी ग्राम भानपुरी थाना लालबाग को अवैध रूप से धन अर्जित करने की गरज से अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से आरोपी बिसेन सोनकर के कब्जे से 01 नग कॉपी, 02 नग पेन, 02 नग मोबाईल, 01 नग कैल्कुलेटर, 01 नग लैपटॉप तथा नगदी रकम 5000/रूपये एवं आरोपी लोमेन्द्र निर्मलकर के कब्जे से 01 नग मोबाईल तथा 5100/रूपये नगदी रकम जप्त कर आरोपीगणो के विरूद्व अपराध क्रमांक 16/26 धारा छत्तीसगढ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 के तहत् अपराध पंजीबद्व कर आरोपीगणो को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में फरार एक अन्य आरोपी की सरगामी तलाश की जारी है।

जप्त सामग्री-1 आरोपीयो से 4 नग एंड्राइड मोबाईल।

2 लेपटॉप 1 नग।

3 दस हजार सौ (10100) रूपये नगद।

4 दो कैलकुलेटर, एक पेन और रजिस्टर

    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर, उनि. देवादास भारती, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर, प्रवीण मेश्राम, आशीष मानिकपुरी, कुश बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *