रायपुर : विवादों के बीच आज से जंबूरी का आयोजन होगा,जम्बूरी मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वैधानिक अध्यक्ष होने के नाते मैंने विसंगतियों को उठाया। हमारी परिषद ने जंबूरी स्थगित करने का निर्णय लिया था। मुझे हटाये बिना अध्यक्ष की जो घोषणा सरकार ने की है वो वैधानिक नहीं है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मैंने पार्टी और सरकार के वरिष्ठ लोगों के नॉलेज में पहले ही लाया था कि अध्यक्ष पद पांच साल के लिए होता है और अगर मुझे हटाये बिना अध्यक्ष की नियुक्ति होगी तो कोर्ट जाऊंगा, और मैं कोर्ट गया हूं,,, वहीं टीएस सिंहदेव के इस बयान पर कि ‘बृजमोहन अग्रवाल की स्थिति देखकर दुःख होता है’ पर बृजमोहन अग्रवाल ने इशारों-इशारों में बड़ा बयान देते हुए कहा कि मेरी स्थिति पर किसी को दुखी और खुश होने की जरूरत नहीं है, मैं अपनी स्थिति को बनाना जानता हूं।