भाजपा ने किया राहगीरों को गुलाब से स्वागत.. पुलिस ने. बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया

Chhattisgarh

रायपुर : भाजपा के युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित मैशेरी ने बताया कि लगभग 6 माह पूर्व से पूर्ण रूप से तैयार गुढ़ियारी- गोंदवारा ओवरब्रिज का आज कांग्रेस पार्टी द्वारा औपचारिक उद्घाटन पर भाजपा पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौक के समीप आम राहगीरों का गुलाब दे कर स्वागत करते हुए भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह , पश्चिम विधानसभा के कर्मठ एवं जुझारू पूर्व विधायक राजेश मूणत  के प्रति आभार व्यक्त किया।राहगीरों को पुष्प वितरण कर आभार के दौरान पुलिस प्रशासन ने दमनकारी निर्णय लेते हुए पश्चिम कार्यकर्ताओं को

बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया। वहीं उन्हें बसों में ठूंसकर सरस्वती नगर थाने लाकर घंटों बैठाए रखा। इधर पुलिस का सरकार के निर्देश पर बलपूर्वक दमन के विरोध में सभी पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने अपनी सैकड़ों की संख्या में गिरफ्तारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *