रायपुर : आज दोपहर 2 बजे से कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महत्वपूर्ण बैठक आहूत है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के धुरंधर नेता सहित सभी जिला अध्यक्ष , कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता 14 तारीख की राहुल गांधी के दिल्ली महारैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करेंगे ।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक :-
राजीव भवन में प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक आज 06 दिसंबर शनिवार को आयोजित की गयी है। इस बैठक में प्रदेश के सभी 41 जिला अध्यक्षों को सबसे पहले शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा ,वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।
पार्टी नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को नेतृत्व करने के गुण सिखाएगी। दिल्ली में हाईकमान विशेष ट्रेनिंग आयोजित करेगा। आज बैठक में ट्रेनिंग की स्थान तय की जाएगी। बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली में SIR अभियान को लेकर होने वाली राष्ट्रीय रैली महारैली में प्रदेश के सभी नेता जुटेंगे जिसके लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा।
इसके अलावा 41 नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को हाई कमान के निर्देश पर 10 दिन की प्रशिक्षण शिविर की तैयारी को लेकर चर्चा होगी । छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान के जिला अध्यक्षों के लिए संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सचिन पायलट भी संबोधित करेंगे।41 जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग है ,पहले शपथ ग्रहण होगा, फिर पार्टी आगे की रणनीति तैयार करेगी,संगठन संचालन, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, बूथ मैनेजमेंट, राष्ट्रीय ,राज्य की मुद्दों की गहराई की समझ, अनुशासन जैसे बातें सिखाई जाएगीराज्य सरकार की नीतियों को मजबूती से चुनौती देने के साथ साथ संगठन को जमीनी स्तर पर प्रभावी बना सके।राष्ट्रीय और राज्य के नेता अपनी अनुभव साझा करेंगे,10 दिन में अलग अलग सत्र की ट्रेनिंग होगी।28 नवंबर को जिला अध्यक्षों की नियुक्ति जारी हुई थी रायपुर सिटी से शंकर मेमन, रायपुर ग्रामीण से राजेंद्र पप्पू बंजारे, बिलासपुर जिला से सुधांशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री तथा सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के पुत्र को जिम्मेदारी सोप गईहै, सभी 41 जिला अध्यक्षों की लिस्ट में 5 महिलाओं के नाम से याने 12 .2 % महिलाओं की भागीदारी है।बलौदा बाजार में सुमित्रा लहरे,, धमतरी शक्ति जिला, सूरजपुर में शशि सिंह शामिल हैं। आज की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव, और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत, पीसीसी चीफ दीपकबैच, तथा पूर्व मंत्री और विधायक शामिल होंगे,, 10 दिन की ट्रेनिंग बस्तर में करने की चर्चा है आज ट्रेनिंग की जगह पर मोहर लगेगी। 14 दिसंबर को दिल्ली में SIR को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने की तैयारी है अंतिम रणनीति आज तैयार की जाएगी प्रदेश से और कितने लोग इस रैली को अंजाम देने के लिए कितने कांग्रेस नेता प्रदेश से दिल्ली को करेंगे इस पर भी विशेष रोड मैप तैयार की जाएगी।
फिर हाल तो छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के धुरंधर नेता सहित सभी जिला अध्यक्ष , कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता 14 तारीख की राहुल गांधी के दिल्ली महारैली को सफल बनाने के लिए शामिल होने की संभावना है।