थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा गुम हुए 15 नग मोबाईल किमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये को ढुंढ कर दिया गया

Chhattisgarh

बसंतपुर : जिला राजनांदगांव (छ0ग0), पुलिस अधीक्षक राजनादगांव अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन व पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के दिशानिर्देश पर निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व प्रार्थीगणों के गुम मोबाईल के पतासाजी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 15 नग विभिन्न कंपनियों के गुम मोबाईल किमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये को थाना बसंपतुर पुलिस राजनांदगांव द्वारा ढुंढ कर बरामद किया गया।

थाना प्रभारी बसंतपुर द्वारा आज दिनांक 03/12/2025 को थाना बसंतपुर में बरामद हुए सभी 15 नग मोबाईलों को प्रार्थीगणों को सुपूर्द किया गया है। इस दौरान थाना स्टॉफ उपस्थित रहे एवं प्रार्थीगणों को उनके गुम मोबाईल मिल जाने से जिला राजनांदगाव पुलिस एवं थाना बसंतपुर की कार्यवाही की प्रशंसा कर पुलिस का अभार व्यक्त किया गया एवं आम जनता को गुम मोबाईल प्राप्त होने उपरान्त, उनका उपयोग न करते हुए नजदीकी थाना में जमा करने हेतु किया अपील। आगे भी थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा गुम मोबाईल के पतासाजी जारी रहेेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, सीसीटीएनएस आरक्षक भवानी थनापति एवं आरक्षक भुनेश्वर जायसी की सराहनीय भुमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *