बसंतपुर पुलिस ने 1.200 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 12,000/ रूपये किया जप्त

Uncategorized

बसंतपुर : राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक राजनादगांव अंकिता शर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा0पु0से0) एवं पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे थाना बसंतपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं अवैध गांजा, शराब एवं नशीले पदार्थाे के बिक्री में संलिप्त लोगों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 29.11.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई, कि गुप्ता कबाडी दुकान के पीछे नया बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीकी एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु हमराह स्टॉफ के मौके पर पहुंचकर सूचना के आधार के पर बताये हुलिया के आधार एक व्यक्ति को अवैध रूप गांजा बिक्री करते पकडा गया। जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम रहीम खान उर्फ भोंदू पिता रसीद खान उम्र 19 साल सा0 गौरीनगर बताया। जिसके कब्जे से 1.200 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 12000/रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्व कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी को ज्यूडिशयल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगॉव में दाखिल किया गया। आगे भी अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त लोागे के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, उनि. नरेश सार्वा, सउनि. जीवराज रावटे प्र0आर0 दीपक जायसवाल,किशोर यादव, आरक्षक अतहर अली एवं जामिन्द्र वर्मा, प्रवीण मेश्राम, आशीष मानिकपुरी, चंद्रशेखर श्रीवास एवं अन्य स्टााफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *