राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज छत्तीसगढ़ दौरा,राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Uncategorized

अंबिकापुर ब्रेकिंग : 20 नवंबर2025, राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 8:10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से झारखंड के झारसुगुड़ा के लिए रवाना होंगी।सुबह 9:50 बजे झारसुगुड़ा के वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।वहां से हेलीकॉप्टर से 11:10 बजे अंबिकापुर के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगी।यहां से सीधे राष्ट्रपति पीजी ग्राउंड में आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी।मुख्यमंत्री बैगा गुनिया हदजोड़ सम्मान योजना व मुख्यमंत्री जनजातीय अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी।दोपहर 12:40 बजे अंबिकापुर से वापस वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रामेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *