
रायपुर :15अगस्त2025,छत्तीसगढ़ की जिला राजनांदगांव और महाराष्ट नागपुर रोड में बड़ी सड़क दुर्घटना ही है।आज स्वतंत्रता दिवस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।कार-ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई।चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक आपने सामने आ गई और जानकार भिड़ंत हो गई। 6 युवकों की मौके पर मौत हो गई और, कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। यह घटना बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत घटी है।
महाराष्ट्र् नागपुर के 7 लोग कार में सवार होकर राजनांदगांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चिरचारी नेशनल हाईवें के पास कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और ब्रेक लगने से दूसरी दिशा में मुड गई। तभी सामने से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के थे 6मृतक। मिली जानकारी केअनुसार,मध्यप्रदेश के कार में 7 लोग सवार थे,जो नागपुर की तरफ से राजनांदगांव की ओर जा रहे थे,इस दौरान कार और ट्रक की टक्कर हो गई,हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं चालक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।
