पंचायती राज, संचार क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार और पर्यावरण अधिनियम  राजीव गांधी की देन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh

रायपुर : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज, संचार क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार और पर्यावरण अधिनियम  राजीव गांधी की देन हैं । उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी जयंती पर विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। नवोदय विद्यालय भी उनकी महत्वपूर्ण। देन है । आज नवोदय विद्यालय में वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम दुगली में जहां श्री राजीव गांधी लगभग 34 वर्ष पूर्व आए थे, वहां उनकी प्रतिमा का आज अनावरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *