ब्रेकिंग न्यूज-कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन

Chhattisgarh Madhyapradesh National State

13 october, मुख्यमंत्री उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के कानून व्यवस्था की कर रहे हैं समीक्षाlगृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सहित रेंज आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित

नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर हो रही है चर्चा l जिलों के परफॉर्मेंस की हो रही है व्यापक समीक्षा

महिला और बालिका से जुड़े आपराधिक मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ हो कार्रवाई l इन अपराधों से जुड़े मामलों में निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत हो चालान

मुख्यमंत्री साइबर क्राइम और इससे जुड़े आपराधिक गतिविधियों की कर रहें है गहन समीक्षा l रोज बदलते है साइबर अपराध के तरीके, लोगों को दी जाए जानकारी l अंतर्विभागीय समन्वय के साथ लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाने की हो विशेष पहल l साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर का व्यापक रूप से हो प्रचार-प्रसार l रेंज लेवल में 5 साइबर थाने संचालित, 9 थानों का शीघ्र होगा संचालन

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश l सड़क सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर हो कड़ी कार्रवाई l हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने और नशे में वाहन चलाने वालों में हो कानून का भय l ब्लैक स्पॉट को चिन्हांकित कर दुर्घटना के कारणों को करें दूर l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *