राजधानी रायपुर में अपराधियों का हौसले बुलंद, शहर में हुई डकैती,86KL चांदी लुट ली

Uncategorized

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधियों का हौसले बुलंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजधानी में मौजूदगी और शहर में हुई डकैती। अपराधियों में कानून का खौफ नहीं। अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सराफा व्यापारी से करीब 86 किलो चांदी के आभूषण लूट लिए और भाग गए। घटना रायपुर के हृदय स्थल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार जहां बड़े सोना चांदी के व्यापारियों का दुकान स्थित इलाके की है। बदमाशों ने व्यापारी को गन प्वॉइंट पर बंधक बनाया, और उसके हाथ-पैर बांध दिए और बेहोश करने के लिए संदिग्ध वस्तु सुंघा दी और घटना को अंजाम दिया, यह घटना बीते रात की सुबह 3से 4 बजे की बताई जा रही है। घटना के 12 घंटे बाद पुलिस को फोन से सूचना दी गई कि उनके यहां डकैती हुई है जिस पर सिटी कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस ने घटना की जांच में जुटी और सीसी टीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, लेकिन अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई।

रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि,बीती रात कि घटना है, राहुल गोयल के दुकान में लुट हुई है। पीड़ित व्यापारी का नाम राहुल गोयल है और उनकी दुकान शिवा ट्रेडर्स ज्वेलर्स के नाम से संचालित हो रहा था।पुलिस को फोन से सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है, जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *