नई दिल्ली : सूत्रों से प्राप्त जानकारी मुताबिक महावीर फोगाट और उनकी रेसलर बेटी बबीता फोगाट आज जेजेपी का दामन छोड़ने का निर्णय लिया है, और बीजेपी का हांथ थाम सकती हैं।
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बबीता फोगाट ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की थी।
सूत्रों से पता चला है कि विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को बड़ा झटका लगा है। बबीता फोगाट जेजेपी का दामन छोड़कर बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि महावीर या बबीता फोगाट को बीजेपी विधानसभा का टिकट भी दे सकती है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह के एक भाषण को रिट्वीट करते हुए बबीता ने कहा था, मेरे मन में जरा भी कन्फ्यूजन नहीं था कि अनुच्छेद 370 हटना चाहिए या नहीं. मैं मानता हूं कि 370 से देश और कश्मीर का भला नहीं हुआ. इसे बहुत पहले ही हट जाना चाहिए था. 370 हटने के बाद कश्मीर में आतंकवाद खत्म होगा और कश्मीर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।